देहरादून। राफ्टिंग के दौरान डूबा एक युवक गंगा की लहरों मे डूब गया। एसडीआरएफ युवक की तलाश मे जुटी है।
DDMO हरिद्वार द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ओशो आश्रम के पास राफ्टिंग के दौरान एक युवक नदी में डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति केन्द्रीय विद्यालय, जयपुर में कार्यरत है जो राजस्थान से अपनी 07 सदस्यीय टीम के साथ राफ्टिंग करने ऋषिकेश आये हुये थे और राफ्टिंग के दौरान अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया। SDRF टीम द्वारा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है। लापता व्यक्ति की शिनाख्त हरीश कुमार मीना, पुत्र श्री रतन लाल मीना, निवासी- बेनार, जयपुर, राजस्थान के रूप मे हुई।