बी टेक फ़ाइनल ईयर की छात्रा ने लगाई फांसी

देहरादून। थाना कोतवाली के अंतर्गत डंगवाल मार्ग में किराये पर रह रही छत्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका का सुसाइड नोट बरामद किया है।

थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली कि डंगवाल मार्ग, नेशविला रोड में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा शव को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर मृतका की पहचान पहचान देवांशी प्रमाणिक पुत्री हर दास प्रामाणिक निवासी पीथमपुर, धार, मध्यप्रदेश हाल किराएदार डंगवाल मार्ग, नेशविला रोड, उम्र 22 वर्ष, के रूप में हुई। मृतका के संबंध में जानकारी करने पर पता लगा कि मृतका  डीआईटी कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा थी तथा मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कमरे में किराए पर रहने के लिए आई थी। मौके से पुलिस के एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतका द्वारा किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार न ठहराते हुए स्वेच्छा से आत्महत्या करना लिखा है। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *