एनयूजे के होली मिलन समारोह मे बिखरे फाल्गुनी रंग – News Debate

एनयूजे के होली मिलन समारोह मे बिखरे फाल्गुनी रंग

देहरादून। एनयूजे के जिला इकाई के तत्वाधान मे आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। होली मिलन मे आंचलिक गीत और लोकनृत्य के साथ बच्चों ने भी प्रस्तुतियों मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हंसा सांस्कृतिक ग्रुप ने समा बांध दिया।

इस मौके पर वक्ताओं ने होली के विविध रूप और महत्व के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि वसंत ऋतु का यह पर्व हमे जीवन मे सीख देता है कि राग द्वेष का परित्याग कर हम जीवन को अधिक सरल बना सकते है। हिमालयन ड्रग्स के चेयरमैंन डॉ फारुख, एयूजे के मुख्य सरंक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भारद्वाज ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये।

इससे पहले सरंक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भारद्वाज तथा जिलाध्यक्ष राजू वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे पर गुलाल और पुष्प वर्षा कर शुभ कामनाएं दी।

समारोह में पूर्व महामंत्री सुशील त्यागी, हर्षनिधि शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज कुमार जिला उपाध्यक्ष, अमन कन्डेरा महामंत्री, शुभम ठाकुर सचिव, मंगल सिंह कोषाध्यक्ष, अरूण छाबड़ा, शिव कुमार सांस्कृतिक मंत्री आदि ने भी  प्रेमलता भरतरी, संगीता वर्मा, आशा नौटियाल, पिंकी अरोड़ा, निकीता शर्मा, शिव कुमार रामनरेश टुटेजा, हरि सिंह सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *