देहरादून। महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर लिया है। महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बन गए हैं। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मेघालय के राज्यपाल बना दिए गए हैं। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।