प्रधानमंत्री ने सीएम से फोन पर ली जोशीमठ मे राहत कार्यों की जानकारी

देहरादून। जोशीमठ भूधँसाव मामले मे पीएमओ भी नजर बनाये हुए है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने जोशीमठ भू-धंसाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर प्रभावित नगरवासियों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति के विषय में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से जोशीमठ की स्थिति एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं । साथ ही उन्होंने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *