करोड़ो की डकैती का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

देहरादून। हरिद्वार पुलिस ने 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। आरोपी पर  25000 हजार का इनाम घोषित है।

लूट की घटना अक्टूबर माह मे हुई थी। 23 अक्टूबर को थाना बहादराबाद मे मनेश कुमार पुत्र शंकर सिह निवासी एस-86 शिवालिक नगर रानीपुर ने तहरीर मे बताया कि बदमाशों ने ड्राईबर को बन्धक बनाकर ट्रक में लदे माल कीमत (1 करोड़ 30 लाख) को लूट लिया।

28 अक्टूबर को पुलिस ने सुनील उर्फ सागर उर्फ सेठी उर्फ रवि पुत्र मोहनलाल निवासी भादीपुर 528 जेजे कालोनी थाना पजाबी बाग दिल्ली तथा शैलेन्द्र चौधरी पुत्र नागेन्द्र सिह निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे सोनू पुत्र मूलचन्द निवासी श्याटा अमृतसर पजाव,देवेन्द्र पुत्र नामालूम निवासी हस्तिनापुर मवाना मेरठ तथा रणधीर पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ का नाम प्रकाश मे आया।

पुलिस ने आरोपी रणधीर पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ उप्र के विरुद्व  एनबीडब्लू, 82 सीआरपीसी 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी। आरोपी
के मकान व संभावित स्थानों पर बार-बार दबिश देने पर भी वह हाथ नही चढ़ा और उस पर 25,000 का ईनाम घोषित किया गया। इनामी अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के चलते आज पुलिस ने रणधीर को टोल प्लाजा बहादराबाद से गिरफ्तार कर लिया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *