क्षत्रपों के ताकत की नुमाइश बनी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा:चौहान – News Debate

क्षत्रपों के ताकत की नुमाइश बनी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा:चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के नेताओ द्वारा जगह जगह निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को बिना पायलट का जहाज करार देते हुए कहा कि उतराखंड मे यह कांग्रेस के क्षत्रपों द्वारा शक्ति प्रदर्शन का नमूना भर है और इससे यात्रा के उद्देश्य पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुद भ्रमित है कि अलग अलग स्थानों मे चल रहे शो किसके हैं और किस उद्देश्य से चल रहे है। देहरादून मे पार्टी नेता प्रीतम सिंह पार्टी ने अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रहे है तो वहीं हरिद्वार मे हरदा अपना शो का प्रदर्शन कर रहे है। टुकड़ो मे चल रहे शो किसी जनहित के मुद्दों को लेकर नही, बल्कि खुद के वजूद को दिखाने और प्रतिस्पर्धा का खेल है।
इसके जरिये सभी नेता अपने आलाकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश मे जुटे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर भी खींचतान चल रही है। नेताओं के कार्यक्रमों की प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी नही है तो कहीं उनको बुलाया ही नही जा रहा है। अलग अलग दुकाने सजाकर कांग्रेस नेता भ्रम जाल फैलाने की जुगत मे है, लेकिन किसी भी दुकान मे सौदा नही है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका के साथ भी न्याय नही कर रही है। पार्टी के भीतर चल रही लडाई के चलते वह जनता के मुद्दों से भटक गयी है। पहले भी सरकार कोरोना से लड़ती रही और कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर जनता से लड़ती रही। धामी सरकार राज्य को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों मे शुमार करने की कोशिश मे जुटी है और विपक्ष को भी इसमें बेहतर सुझाव देकर विकास मे सहयोग करने की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *