23 विस सीटों पर हार की समीक्षा करेगी भाजपा

देहरादून। भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर उसे जीत नसीब नहीं हुई उन सीटों पर हार की समीक्षा करने जा रही है।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे 29 मार्च से होगी। इसमें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक के जरिये कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा। 1 अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी। सभी सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *