देवी देवताओं पर टिप्पणी से निशाने पर आये भगत ने मांगी माफी

देहरादून। बालिका दिवस पर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री वंशीधर भगत के विवादित बोल और विरोध के बाद उन्होंने माफी मांग ली। शोसल मीडिया समेत विपक्षी कांग्रेस और अन्य राजनैतिक संगठन उनके बयान पर आक्रोश और महिला तथा हिन्दू देवी देवताओं के अपमान से जोड़कर बता रहे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने इसे हिन्दू सनातन संस्कृति का अपमान बताया। उन्होंने कहा की भाजपा विधायक ने बेटी बचाओ के नारे को बेटी पटाओ मे परिवर्तित कर दिया। यह भाजपा की सोच को भी प्रदर्शित करती है।

वहीं शोसल मीडिया पर पूर्व मंत्री के बयान को लेकर कई टिप्पणी आती रही। लोग भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन पर तंज कसते भी नजर आये।

हालांकि शाम को वंशीधर भगत ने उनके शब्दों को आम बोल चाल का हिस्सा बताया और माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि वह अक्सर देवी देवताओं को खुश करने की बात कह रहे थे और इसे तुल दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *