अंधेरे मे हाथी से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों की मौत – News Debate

अंधेरे मे हाथी से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों की मौत

नैनीताल। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर टांडा जंगल में एक बाइक हाथी से टकराने के बाद दो चचेरे भाइयों भाईयों की मौत हो गयी। दोनो क्षेत्र मे फेरी लगाने का कार्य करते थे।

जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर ‘हाथी कॉरिडोर’ पार करते समय दो सगे चचेरे भाइयों की मोपेड अचानक सामने आए हाथी से टकरा गई। इस भिड़ंत में एक भाई की मौके पर ही मौत हो घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों के मुताबिक, दोनों की मौत हाथी के हमले से हुई है। हल्द्वानी के रेंजर ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना करीब रात 11:00 बजे के आसपास की है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां जांच-पड़ताल की गई। मोपेड बाइक सवार के हाथी से टकराने की सूचना प्राप्त हुई। वन कर्मियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है या हादसे के बाद हाथी के हमले से हुई है। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर हाथियों का आना-जाना बना रहता है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 26 वर्षीय शकील और 28 वर्षीय जाफर वर्तमान में हल्द्वानी की गफूर बस्ती (बनभूलपुरा) में रहकर कपड़ों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की फेरी लगाकर अपना गुजारा करते थे।

शनिवार शाम दोनों अपनी मोपेड से हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बेलबाबा से थोड़ा आगे टांडा रोड स्थित हाथी कॉरिडोर में पहुंचे, अचानक एक विशालकाय हाथी सड़क पर आ गया। अंधेरा होने के कारण चालक शकील वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोपेड सीधे हाथी से जा टकराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *