काशीपुर नहर में डूबे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद – News Debate

काशीपुर नहर में डूबे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

काशीपुर। काशीपुर नहर में डूबे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है।

शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष, उधमसिंह नगर से सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास नहर में एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट रुद्रपुर से उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा डीप डाइविंग एवं कांटा (हुक) के माध्यम से संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन सर्चिंग के दौरान कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी।

रविवार को पुनः एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर विस्तृत सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के उपरांत टीम द्वारा कुंडा क्षेत्र, चौकी पैगा, काशीपुर के अंतर्गत नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

बरामद शव को एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र राम प्रसाद, उम्र लगभग 30-35 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *