प्रेमनगर नंदा की चौकी मे बने पुल की अप्रोच रोड धंसी, डीएम ने किया दौरा, कारवाई के निर्देश - News Debate

प्रेमनगर नंदा की चौकी मे बने पुल की अप्रोच रोड धंसी, डीएम ने किया दौरा, कारवाई के निर्देश

16 करोड़ की लागत से 16 दिन पहले आम जन के लिए खुला था पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

देहरादून। प्रदेश मे चल रही भारी बारिश के चलते राजधानी के प्रेम नगर नंदा की चौकी पुल की अप्रोच लाइन धंस गयी जिससे रूट पर वाहनों की आवाजाही बन्द हो गयी। नेशनल हाईवे पर स्थित यह पुल महज 16 दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था। पुल के ऊपर एक बड़ा जानलेवा गड्ढा बन गया है। डीएम ने मौका मुआयना कर तत्काल अप्रोच रोड को रिस्टोर करने के निर्देश दिये हैं।

एहतियात के तौर पर पुलिस ने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पिछले साल बरसात में बहने के बाद इस पुल का करीब 16 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कराया गया था। पुल पहली मानसून की बारिश ही नहीं झेल पाया। अब इसके दोबारा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी के तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थाई पुलिया धंस गई थी। आवाजाही के संकट को देखते हुए इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने द्रुत गति से काम पूरा कर 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर गाड़ियों का संचालन शुरू कराया था।

सूचना मिलने पर डीएम आशीष चौहान भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर एप्रोच वॉल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *