देहरादून । निकटवर्ती क्षेत्रों की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में बुधवार को उप प्रधान पद के चुनाव आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हुए। ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों की पहल से सर्वसम्मति बनाकर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में ग्राम पंचायत नैचोली से नीलम देवी, कुल्पी से सुषमा कुट्टी, पयाल गांव से संगीता देवी, गौंसारी से कविता देवी, बिरोगी से ममता देवी, दुवाकोटी से महिमा चौहान, माणदा (धार-अकरिया) से पूजा, तुंगोली से नीलम रावत, नकोट से सुनीता देवी, सैण (क्वीली) से कमला देवी, अमसारीगांव से मोनिका, पलोगी से बुद्धि राम बिजल्वाण, बगीद से मीना चौहान तथा जयकोट से दुर्गा प्रसाद शामिल हैं। क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी उप प्रधान पद के लिए आम सहमति बनाने की प्रक्रिया जारी है। निर्विरोध निर्वाचन पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, पूर्व प्रमुख शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह, जोत सिंह असवाल, प्रधान धन सिंह सजवाण, आरती कुट्टी, फ्योंला देवी, मंजू रावत, राधिका नेगी, मदन लाल उनियाल, ममता चौहान, भगवानी देवी, बीडीसी सदस्य मंजू देवी, पुष्पा चौहान, दिलवीर मखलोगा, विक्रम रावत, भूपेंद्र धनोला, प्रियंका चौहान, रविंद्र राज, आनंद खाती और रंजना चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित उप प्रधानों को शुभकामनाएं दीं।
निर्विरोध निर्वाचित उप प्रधान
- नैचोली – नीलम देवी
- कुल्पी – सुषमा कुट्टी
- पयाल गांव – संगीता देवी
- गौंसारी – कविता देवी
- बिरोगी – ममता देवी
- दुवाकोटी – महिमा चौहान
- माणदा (धार-अकरिया) – पूजा
- तुंगोली – नीलम रावत
- नकोट – सुनीता देवी
- सैण (क्वीली) – कमला देवी
- अमसारीगांव – मोनिका
- पलोगी – बुद्धि राम बिजल्वाण
- बगीद – मीना चौहान
- जयकोट – दुर्गा प्रसाद