सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: टिहरी से 40 सदस्यीय दल गुजरात रवाना

 

देहरादून। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत टिहरी जनपद के 40 सदस्यीय दल को सोमवार को जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर गुजरात के लिए रवाना किया। सात दिवसीय इस यात्रा के दौरान प्रतिभागी सोमनाथ धाम के दर्शन करने के साथ ही वहां की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे। यात्रा दल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 40 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 21 पुरुष और 19 महिलाएं हैं। जिला प्रशासन की ओर से यात्रा का आयोजन निःशुल्क किया गया है, जबकि इसका संचालन जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराना, भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह फोनिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *