मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे चिकित्सा प्रभारी पर गिरी दीवार, अस्पताल ले जाते हुई मौत

चमोली के नारायणबगड़ मे सीचसी मे चिकित्साप्रभारी थे डिमरी, क्षतिग्रस्त बाउंड्री बाल की मरम्मत का चल रहा था कार्य

चमोली। जिले के नारायणबगड़ के सरकारी अस्पताल परिसर में दीवार गिरने से घायल हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन चंद्र डिमरी की मौत हो गई।

बताया जाता है कि 25 जून को भारी बारिश के कारण बहकर आए मलबे से अस्पताल की बांउड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार का मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इस दौरान डा नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि अचानक पहले से खोखली हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए। हादसे मे डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल में तत्कालिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी स्तब्ध रह गए। लोगों का कहना है कि समय पर मरम्मत के कार्य न होने से ऐसी घटना सामने आती है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिवंगत डॉक्टर नवीन डिमरी मूल रूप से चमोली जनपद के ही मंडल के देवलधार क्षेत्र के रहने वाले थे। वे अपने पीछे एक हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और एक अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉक्टर डिमरी की इस तरह अचानक हुई मौत से उनके पैतृक गांव देवलधार और ससुराल पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *