सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा

देहरादून। लगातार बारिश के चलते सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से लंढौरा, लक्सर और खानपुर क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई।नदी का पानी गन्ना और धान की फसलों में भरने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों ने बताया कि फसलें डूबने से पशुओं के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जलस्तर और बढ़ने पर फसलों के पूरी तरह नष्ट होने की चिंता जताई। सोलानी नदी किनारे स्थित खेत हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं। एसडीएम लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *