रुद्रपुर मे नाबालिग को बहलाफुसला कर बनाया बंधक, गैंगरेप, मुंहबोला भाई निकला दरिंदा

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक 13 साल की मासूम नाबालिग बच्ची को वाटर पार्क जाने के बहाने नाबालिग को एक होटल ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया।

ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने कोतवाली रुद्रपुर में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।  जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना 6 जुलाई की दोपहर की है। पीड़िता की मां ने बताया उसकी 13 वर्षीय बेटी अपने मोहल्ले की एक सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए निकली थी। दोनों लड़कियां मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वहां एक युवक बाइक से पहुंचा, जो कि एक मॉल में काम करता है।

पीड़िता युवक को पहले से जानती थी और उसे उसने उसे अपना मुंहबोला भाई बताया। युवक के साथ उसका कथित चाचा भी मौजूद था। युवक ने पीड़िता की सहेली से कहा कि वह पीछे-पीछे आए उसने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपनी बाइक पर बैठा लिया।

बताया जाता है कि युवक और उसका साथी नाबालिग को सीधे लालपुर स्थित टोल प्लाजा के पास बने एक होटल में ले गए। वहां आरोपियों ने नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक और उसके साथी ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बाद में 2 से 3 अन्य युवकों को भी होटल में बुलाया और उन अज्ञात युवकों ने भी बेहोशी और लाचारी की हालत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने पीड़िता को पूरी रात बंधक बनाकर अपने पास रखा और सुबह आरोपी पीड़िता को होटल के बाहर बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता सड़क पर रोती-चिल्लाती हुई मदद की गुहार लगा रही। इसी बीच उसने एक स्थानीय दुकानदार से फोन मांगकर अपनी मां को आप बीती सुनाई। सूचना मिलते ही बदहवास मां मौके पर पहुंची. तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *