देहरादून: राजपुर क्षेत्र में अंबिका मंदिर और एक अन्य जगहों पर चोरी के मामलों को दून पुलिस ने खुलासा किया है। इस दोनों चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी नशा करने के आदि हैं और नशे की पूर्ति के लिए वे चोरी करते थे। बीते 30 मई को देवेंद्र दास निवासी दरबार साहिब देहरादून ने थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों ने राजपुर स्थित अंबिका देवी मंदिर से छत्र ,घंटी आदि सामान चुरा लिया है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे मामले में शिकायतकर्ता पुनीत कुमार निवासी राजपुर चौक ने तहरीर देकर बताया कि उनकी व उनके पड़ोसी की परचून की दुकान का ताला तोड़कर कुछ सामान व नगद धनराशि चुरा ली है। मामला दर्ज पुलिस ने जांच शुरू की। इन चोरी की घटनाओं में शामिल दोनों आरोपियों को शहनशाही रिजॉर्ट ओल्ड मसूरी रोड के पास से सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस टीम को बताया कि वे नशे के आदी है और वे नशे की जरूरत के लिए चोरी करते हैं। विशेषकर रात्रि के समय बंद मकानों और दुकानों की रैकी कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हैं।
आरोपी रोहित शास्त्री पुत्र योगेंद्र शास्त्री निवासी बापू नगर जाखन, देहरादून उम्र 28 वर्ष और अर्जुन पुत्र गोपाल निवासी दून विहार लेन नंबर तीन जाखन उम्र 27 वर्ष है।