क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में विवाद और हाथापाई के चलते पत्नी पर गोली मारने वाले पति को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को गोली मारने के बाद पति फरार था। आरोपी को शकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि बीते दिनों 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना कॉलर धीरज ने बताया था कि उसका अपनी पत्नी काजल से किसी बात को लेकर हाथापायी हो गयी थी तथा हाथापायी के दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई और वे अपनी घायल पत्नी को लेकर दून अस्पताल लेकर जा रहा है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी। मौके पर एक महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी और जिसके सर व पेट पर गोली लगी थी तथा मृतक महिला के परिजन मौके पर मौजूद थे। जिनसे पूछताछ करने पर मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पवार निवासी ईदगाह के सामने सुभाष नगर राणा मार्ग उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

घटना के बाद से मृतका का पति अपना फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गया था। घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने धीरज पवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता के चलते आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। आरोपी धीरज पंवार उर्फ लल्लू पुत्र सुशील कुमार निवासी मेघा शकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त तमंचे व एक जिन्दा कारतूस व घटना के समय उसके द्वारा पहनी गई शर्ट को पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि उसका विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व काजल के साथ हुआ था तथा उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही वह अपना घर छोड़कर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर देहरादून स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पिछले एक वर्ष से उसका अपनी पत्नी से विभिन्न कारणों को लेकर मतभेद चल रहा था तथा कई बार इस बात को लेकर उसकी पत्नी द्वारा उसे अपमानित किया गया था। पिछले तीन माह से उसकी पत्नी न ही उसे घर में प्रवेश करने दे रही थी और न ही बच्चों से मिलने दे रही थी। लगभग एक महीनेपूर्व उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उसको तलाक देने की तैयारी कर रही है, जिससे वह काफी डिप्रेशन में आ गया था, और उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिये उसने सहारनपुर से एक देसी तंमचा खरीदा और घटना से पूर्व रात्रि में वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा तथा घटना स्थल के पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में छुपकर रैकी करने लगा। सुबह के समय मौका देखकर वह घर में लगे टीन के दरवाजे को तोडकर अंदर घुसा तथा बिस्तर में गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी पर दो फायर करते हुए मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *