प्रेमनगर के फुलसैनी मोड़ पर कार खाई मे गिरी, एक की मौत, 2 घायल

देहरादून। राजधानी क्षेत्र मे दुर्घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। थाना प्रेमनगर के अंतर्गत फूलसेनी मोड़ पर एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि फूलसेनी मोड़ पर एक कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया कार में सवार तीनों युवक आपस में दोस्त थे और घूमने के लिए निकले थे।

पुलिस के मुताबिक तीनों ने शराब का सेवन किया था। फूलसेनी मोड़ पर रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी।

हादसे में कार चला रहे 27 वर्षीय नवलपुरी, निवासी कैनाल रोड, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार मयंक जोशी (23) और सागर सावंत (23), दोनों निवासी टनकपुर, जनपद चंपावत, को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *