सतपुली के पास गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत – News Debate

सतपुली के पास गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

कोटद्वार। रोड कटान मे लगी जेसीबी गहरी खाई मे गिर गयी, जिसमे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली क्षेत्र अंतर्गत कोटद्वार रोड स्थित कुल्हाड़ बैण्ड के पास एक जेसीबी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सतपुली से ASI प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

जेसीबी अत्यंत गहरी एवं दुर्गम खाई में गिर गई थी, जिससे रेस्क्यू अभियान काफी जोखिमपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण हो गया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई तथा उसमें फँसे व्यक्ति तक पहुँचकर उसे बाहर निकाला।

चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान बाबूराम शर्मा पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा, उम्र 57 वर्ष, निवासी काशीरामपुर, कोटद्वार, उत्तराखण्ड के रूप में हुई।

SDRF टीम ने शव को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द  कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *