देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार और भास्कर पोखरियाल का आज दिल्ली एम्स मे उपचार के दौरान निधन हो गया। भास्कर पोखरियाल लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह परिवार मे पुत्र, पुत्री और पत्नी को छोड़ गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. पोखरियाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतिप्त परिजनों से इस दुख को सहने के लिए ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी स्व. पोखरियाल के निधन पर गहरा शोक जताया है।
कई सामाजिक संगठनों और पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक जताया।