देहरादून। कोतवाली देहरादून क्षेत्र के लैंसडाउन चौक पर आज दोपहर कुछ व्यक्तियों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि गौरव लोधी नामक बस चालक का स्थानीय दुकानदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।
घायल बस चालक को पुलिस द्वारा तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए घटना में शामिल दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।