गंगा स्नान के लिए आये दो दोस्तों की डूबने से मौत – News Debate

गंगा स्नान के लिए आये दो दोस्तों की डूबने से मौत

हरिद्वार। हरिद्वार मे गंगा स्नान के लिए आये दो दोस्तों की आज डूबने से मौत हो गयी।

हादसा हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में सुबह गंगा स्नान के दौरान हुआ। बताया जाता है कि नहाते हुए युवक गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए।

मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *