कौशल मेले मे 100 को मिला रोजगार, सेड़ियाखाल और सतपुली में युवाओं ने की भागीदारी – News Debate

कौशल मेले मे 100 को मिला रोजगार, सेड़ियाखाल और सतपुली में युवाओं ने की भागीदारी

सतपुली। जनसेवा मंच लैंसडौन के सौजन्य से सेड़ियाखाल बाजार और चौहान लॉज- सतपुली में लगे रोजगार कौशल मेले में क्यू.एच.टालब्रोज लिमिटेड कम्पनी और स्मार्ट स्किल कम्पनी के लिए फिटर व वेल्डिंग टेक्नीशियन के पदों के लिए 210 से अधिक ऑनलाइन और व प्रत्यक्ष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भर्ती सेल द्वारा की गई जिनमें से 100 युवाओं के बैच का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन परीक्षा ली गई और मेडिकल टेस्ट के बाद 9 अप्रैल को नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण अवधि में 13000 प्रतिमाह वेतन, भत्ते, निःशुल्क वर्दी, कैंटीन और प्रशिक्षण कोर्स की सामग्री दी जाएगी।

इस अवसर पर टेक्निकल हेड हेमचंद्र पांडेय, जीवन भट्ट, नगर पालिका परिषद सतपुली के अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, समाजसेवी सन्तूदास, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र रावत, अमन रावत और जनसेवा मंच के सदस्यों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *