सतपाल महाराज की तबियत बिगड़ी, सीएम ने एम्स पहुंचकर जाना हाल चाल – News Debate

सतपाल महाराज की तबियत बिगड़ी, सीएम ने एम्स पहुंचकर जाना हाल चाल

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियातन आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सतपाल महाराज जी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उनके उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *