बन्द कमरे मे मिली माँ बेटे की लाश, पति फरार, जांच मे जुटी पुलिस – News Debate

बन्द कमरे मे मिली माँ बेटे की लाश, पति फरार, जांच मे जुटी पुलिस

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग से एक रोंगटे खड़ा कर देने वाली खबर सामने आयी है। पत्नी व बेटे की हत्या कर आरोपी पति ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी नेपाली मूल का बताया जा रहा है।

घटना रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र की है। तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में विद्युत कॉलोनी के पास बस्ती से दूर नेपाली मूल का दीपक बहादुर अपनी पत्नी 34 वर्षीय कमला शाही और 9 वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से किराए के कमरे में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कमरा बंद था। जब मकान मालिक उस ओर गए तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां महिला और उसके बेटे के शव पड़े मिले, जो बुरी तरह से सड़ चुके थे।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से महिला का पति दीपक बहादुर फरार है, जिससे उस पर संदेह गहराता जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *