दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। 348 अनुशंसित प्रतिभागियों की उम्मीदवारी को अस्थायी रखा गया है। केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली 1,087 रिक्तियों की घोषणा की थी। यूपीएससी के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक “सुविधा काउंटर” बनाया गया है।
चयनित उम्मीदवारों का वर्गवार विवरण
सामान्य: 317
ईडब्ल्यूएस: 104
ओबीसी: 306
एससी: 158
एसटी: 73
इन 958 में PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के 42 उम्मीदवार भी शामिल हैं।
आईएएस: 180
आईएफएस: 55
आईपीएस: 150
केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप ‘A’): 507
ग्रुप ‘B’ सेवाएं: 195
यूपीएससी के टॉप 10 उम्मीदवार
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
आकांश ढुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
ज़िन्निया अरोरा
ए.आर. राजा मोहिद्दीन
पक्षल सेक्रेट्री
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियांक
उत्तरकाशी के ऋषभ नौटियाल ने हासिल की 552वीं रैंक
पुरोला के ग्राम सुनाली के होनहार युवा ऋषभ नौटियाल ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 552वीं रैंक हासिल की है।
ऋषभ नौटियाल के पिता का नाम त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल और माता का नाम ललिता नौटियाल हैं। ऋषभ नौटियाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई द दून स्कूल देहरादून से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई की। वह इससे पहले वे तीन बार संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पायाा। लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली।