आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता गोदाम में छापेमारी, मुकदमा दर्ज करने के निर्देश – News Debate

आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता गोदाम में छापेमारी, मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

देहरादून। डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी कर अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। डीएम ने राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम  रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर की छापेमारी की।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की खराब गुणवत्ता की मिल रही थी शिकायत मिल रही थी। गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक मिले।  डीएम ने गौदम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई। गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पायी गयी।

कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नही मिला। पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर स्टैंप वाली तिथि मिली। गोदाम में टेंपरेचर मेंटेन कि कोई सुविधा नही मिली। दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो वितरित रही है।

रजिस्टर अपडेट नही मिले। सामग्री आपूर्ति कर्ता द्वारा निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट नहीं मिले। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने सेंपलिंग करवायी। सभी वाहन टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर निकलने वाले थे।

छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव, कानूनगो रुड़की संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *