यूपी ने परिवहन निगम की 100 करोड़ की राशि की जारी, सीएम ने जाताया आभार – News Debate

यूपी ने परिवहन निगम की 100 करोड़ की राशि की जारी, सीएम ने जाताया आभार

देहरादून। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिसंपत्तियों के बँटवारे के तहत उत्तराखंड के अवशेष 100 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *