वरिष्ठ पत्रकार साकेती के निधन पर सीएम ने जताया शोक – News Debate

वरिष्ठ पत्रकार साकेती के निधन पर सीएम ने जताया शोक

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र साकेती के निधन पर सीएम सहित कई लोगों ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ’साकेती’ के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री राम प्रताप मिश्र ’साकेती’ के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

भाजपा अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने जताया शोक

भाजपा उत्तराखंड के वैचारिक मुखपत्र “देवकमल” के संपादक राम प्रताप मिश्र “साकेती” के निधन पर संगठन ने शोक जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन)  अजेय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के विचारों को अपने सशक्त लेखन के माध्यम से व्यापक रूप देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति की कामना की।

 

लम्बे समय से अस्वस्थ थे साकेती

वरिष्ठ पत्रकार रामप्रताप मिश्र साकेती अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने बुलन्द शहर मे आज शाय 4 बजे आखिरी सांस ली। तीन माह पूर्व उनका दिल्ली एम्स मे ऑपरेशन हुआ था। वर्तमान मे वह भाजपा के मुखपत्र देव कमल के संपादक थे। मिलनसार और 80 के दशक से पत्रकारिता मे सक्रिय साकेती स्तंभकार और कवि के रूप मे भी जाने जाते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *