देहरादून। जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर गंगा मे डूबे IIT छात्र का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है।
गौरतलब है कि 11 फरवरी को छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तत्काल सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।16 फरवरी 2026 को सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं घटनास्थल एवं सर्च क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा आधुनिक उपकरणों जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन तथा डीप डाइविंग तकनीक का प्रयोग करते हुए नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं तेज प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई।
लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के परिणामस्वरूप आज छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद किया गया, जिसकी परिजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।