अर्जुन हत्याकांड मे पत्नी ने दी 3 लोगों के खिलाफ तहरीर, मुकदमा दर्ज – News Debate

अर्जुन हत्याकांड मे पत्नी ने दी 3 लोगों के खिलाफ तहरीर, मुकदमा दर्ज

देहरादून। तिब्बती मार्केट मे दिन दहाड़े हुई गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले मे मृतक की पत्नी ने 3 लोगों के खिलाफ शक के आधार पर तहरीर दी है।

मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने तहरीर मे कहा की उनकी सास बीना शर्मा का विनोद उनियाल, श्रीमती संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल तथा डॉ अजय खन्ना, एस के मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर उनका अपनी माता जी के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका न्यायालय में भी वाद के लम्बित है। विवाद के चलते सभी व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या कराये जाने का शक है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। साथ ही सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरो व सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

आईजी गढ़वाल ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

गोलीकाण्ड की गंभीर घटना के बाद बुधवार काे पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध साक्ष्यों और अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। आईजी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को विशेष टीम गठित कर आरोपिताें की पहचान और गिरफ्तार करने के लिए सभी तकनीकी एवं विधिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने का निर्देश दिया।

पुलिस महानिरीक्षक ने राजधानी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के साथ ही पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करें और संवेदनशील मामलों पर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत करने और अफवाहों पर नियंत्रण रखने पर भी जोर दिया।
आईजी ने चेतावनी दी कि किसी भी आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *