दिन दहाड़े राजधानी के तिब्बती मार्केट मे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या - News Debate

दिन दहाड़े राजधानी के तिब्बती मार्केट मे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

गैस एजेंसी का मालिक था मृतक, टेनिस खेलकर लौट रहा था घर, गोली मारने के बाद हमलावर फरार

देहरादून: राजधानी देहरादून पास तिब्बती मार्केट मे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गयी।

जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी और फरार हो गए।  किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 साल के अर्जुन शर्मा के रूप मे हुई। मृतक आईटीबीपी में रहता था और जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे। अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे और घटना के वक्त टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने तक घायल शख्स का काफी खून बह चुका था। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी दून अस्पताल पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है और सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है। हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *