भाजपाईयों ने दी गोदियाल के खिलाफ तहरीर, फूँका पुतला – News Debate

भाजपाईयों ने दी गोदियाल के खिलाफ तहरीर, फूँका पुतला

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू के बयान के बाद प्रदेश मे राजनैतिक पारा गरमा गया है। भाजपाइयों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा की टिप्पणी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून को शिकायत सौंपी हैं। शिकायत में गोदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत मे कार्यकर्ताओं ने बताया कि 4 और 6 जनवरी को गणेश गोदियाल ने फेसबुक और सार्वजनिक मंचों पर मंत्री रेखा आर्या के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लोकप्रिय दलित महिला मंत्री की छवि खराब करने का सोची-समझी साजिश करार देते हुए इसे महिला और दलित विरोधी बयान बताया गया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय और असहनीय है, जो पूरे प्रदेश में दलितों, महिलाओं और आम जनमानस में रोष पैदा कर रही है। अन्य राज्यों में भी इसकी घोर निंदा हो रही है, शिकायत में ऑडियो, वीडियो पेन ड्राइव और फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट संलग्न किए गए हैं।

शिकायत में गजराज सिंह भाकुनी, भुवन जोशी, दीपक आर्या, भूपाल सिंह मेहरा, तुषार गर्ग, वदना आर्या और मीनाक्षी आर्या शामिल हैं। BJP कार्यकर्ताओं ने गोदियाल के बयान को उनकी महिला-दलित विरोधी मानसिकता का परिचय बताते हुए SSP से तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

सोमेश्वर मे फूँका गोदियाल का पुतला

विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्य के समर्थकों ने चौराहे पर कांग्रेस व गणेश गोदियाल का पुतला फूंक कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विकास की सोच रखने वाली बीजेपी की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रदेश में लोकप्रियता बढ़ रही है और इससे कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास की कोई सोच नहीं है कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटा है और यह अभद्र टिप्पणी इनकी सोच को प्रदर्शित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *