कांग्रेस ने की अंकिता हत्याकांड मे सीबीआई जांच की मांग – News Debate

कांग्रेस ने की अंकिता हत्याकांड मे सीबीआई जांच की मांग

देहरादून। कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड पर वीडियो मे महिला के रहस्योदघाटन की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी मे सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड के समय घटनास्थल पर एक वीआईपी मौजूद था, जिसे वीडियो में ‘गट्टू’ नाम से संबोधित किया गया है। वीडियो में महिला यह दावा कर रही है कि उक्त व्यक्ति वर्तमान में भाजपा में बड़ा पद संभाले हुए है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि हत्या के तुरंत बाद जिस तरह से वनन्तरा रिसॉर्ट के कमरे को तोड़ा गया और बिस्तरों को जलाने की कोशिश की गई, उससे साफ जाहिर होता है कि सबूत मिटाने की साजिश रची गई। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी जल्दबाजी क्यों की गई और किसके दबाव में यह कार्रवाई हुई।

उन्होंने बताया कि वीडियो में खुद को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। गोदियाल ने कहा कि वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए उसे सार्वजनिक मंच पर पूरी तरह दिखाना संभव नहीं है, लेकिन इसके तथ्य बेहद गंभीर हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 10 – दिन के भीतर सीबीआई जांच की घोषणा नहीं की तो विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *