नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष – News Debate

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली। भाजपा संगठन ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को  भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो गया था। पार्टी में लंबे समय से उनके उत्तराधिकारी के लिए मंथन चल रहा था। अब, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नवीन विहार मे 5 बार विधायक बने हैं और उनका सांगठनिक अनुभव मजबूत बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *