बुझ गए तीन घरों के चिराग,लापता किशोरों के शव मिलने से कोहराम

देहरादून। कोटद्वार के खोह नदी मे तीन लापता किशोरों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। गोविन्द नगर के तीन घरों के चिराग बुझ गए। लापता किशोर शुक्रवार से लापता थे और तीनों सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकले थे।

कोतवाली कोटद्वार मे दी रिपोर्ट मे परिजनों ने दर्ज गुमशुदगी मे कहा कि  9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले तीनो ने मंदिर दर्शन के लिए जाने की बात कही थी। शाम को घर नही आये तो उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कही पता नही चला। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने उनके मोबाइल ट्रैक किये तो स्विच ऑफ निकले। लेकिन लोकेशन सिद्धबली के आसपास निकली। पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कुछ पता नही चल। किशोरों को कोटद्वार देखे जाने की सूचना पर भी पुलिस ने काफी मसक्कत की, लेकिन कुछ हासिल नही हुआ।

आज पुलिस को एक दुपहिया वाहन नीचे गिरा मिला तो पुलिस और एसडीआरएफ मौक़े पर पहुची। और तीनो शव बरामद कर लिए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए। पुलिस के अनुसार  प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। उस दौरान बारिश भी अधिक थी। आशंका है कि वाहन सड़क से नीचे गिर गया और पानी के बहाव के साथ तीनो नीचे की ओर आ गए।

किशोरों के शव बरामद होने के बाद घरों मे कोहराम मच गया। वहीं आस पड़ोस के लोग भी अस्पताल पहुच गए। किशोरों की पहचान आर्यन पुत्र वीरेंद्र सिंह (16) मनु पुत्र संजीव क्षेत्री (13) तथा रौनक पुत्र कृष्ण कुमार (13) के रूप मे हुई। सभी गोविन्द नगर निवासी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *