देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्य आंदोलन के फील्ड मार्शल माने जाने वाले दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। आज शाम को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भट्ट राजधानी के महंत अस्पताल मे भर्ती थे और कल डिस्चार्ज हुए थे।
गौरतलब है कि दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं में रहे हैं। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल (यकूेडी) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक इसी दल के सदस्य रहकर राज्य प्राप्ति आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में वह भाजपा में शामिल हुए थे। वह विधायक भी रहे हैं। लेकिन इसके बाद वह वापस यूकेडी में लौट गए थे।
उनके निधन के बाद यूकेडी सहित आम जन और राजनैतिक हलकों मे शोक की लहर दौड़ पडी।