भट्ट ने किया कटाक्ष, गुटबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश है कांग्रेस मे नेतृत्व परिवर्तन – News Debate

भट्ट ने किया कटाक्ष, गुटबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश है कांग्रेस मे नेतृत्व परिवर्तन

पूर्व की भाँति बनी कांग्रेस की चुनाव समिति का नतीजों पर नही पड़ेगा असर

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस मे नेतृत्व परिवर्तन और चुनाव के लिए समिति के गठन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह गुटबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे हुआ नेतृत्व परिवर्तन और नई समिति का गठन हर चुनाव से पहले की प्रक्रिया है और इसका कोई असर चुनाव नतीजों पर नही पड़ने वाला है। जनता कांग्रेस की हर गतिविधि से वाक़िफ़ है।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मे भट्ट ने कहा कि जिन चेहरों को समिति मे जगह मिली है वह कांग्रेस मे बड़े गुट हैं। राज्य की जनता भी उनसे भली भाँति वाक़िफ़ है। इस रणनीति से कांग्रेस को कितना लाभ हुआ यह तो बाद का सवाल है, लेकिन इससे कुछ नये गुट भी निश्चित रूप से उभरे है। कांग्रेस मे ही चर्चा आम है कि उनके बायोवृद्ध नेता को सन्यास के संकेत दिये गए हैं। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की संगठनिक रचना और रणनीति उसका निजी विषय है, लेकिन विकास कार्यों को लेकर उसकी नकारात्मक प्रतिक्रिया तथ्यों के विपरीत है। विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ साहसिक कानून बनाने वाला उतराखंड देश मे रोल मॉडल है।

उन्होंने कहा कि अब दुष्प्रचार से जीत हासिल नही की जा सकती है, क्योकि विहार को इसके उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। भ्रष्टाचार और कुशासन मे लिप्त लोग सदाचार और सुसासन की दुहाई दे रहे थे तो जनता ने उन्हे उनकी जगह बता दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मे भी संदेश साफ है कि जनता नकारात्मकता को बर्दाश्त नही करेगी।

भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड आज विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मार्ग दर्शक हैं और राज्य मे लाखों करोड़ के कार्य वर्तमान मे चल रहे हैं। राज्य हर क्षेत्र मे तरक्की कर रहा है। वहीं पीएम हर दौरे पर राज्य को सौग़ातें देते रहे है। जनता को भाजपा पर अटूट भरोसा है और यह 2027 मे भी कारगर सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *