कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने संभाला कार्यभार, ढोल नंगाड़ों से स्वागत

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। राजधानी पहुँचने पर  कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओ ने इनका जोरदार स्वागत किया।

ढोल नगाड़ों के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता हरक सिंह रावत,यशपाल आर्य, काजी निजामुद्दीन,तिलक राज बेहड़ के अलावा तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे। तीन घंटे मे एयरपोर्ट से हिमालयन चौक काफिला पहुंचा। निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने उन्ह कर्यआर सौंपा। गोदियाल ने करन माहरा के कार्यकाल को सफल बताते हुए सभी लोगों से सहयोग की उम्मीद जतायी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन व विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत के स्वागत किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *