भर्ती गड़बड़ियों के खिलाफ आक्रोशित बेरोजगारों ने निकाली रैली

देहरादून। भर्तियो मे गड़बड़ियों से आक्रोशित युवाओं ने आज राजधानी कूच कर रैली निकाली और सीबीआई जांच की मांग की। राज्य के विभिन्न जिलों से आये हजारों युवकों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाल कर विरोध जताया।

बेरोजगारों ने हाथों में तख्तियां लेकर तिब्बती बाजार, लैंसडाउन चौक, कनक चौक से होते हुए सचिवालय तक रैली निकाली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी युवा सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

‘हाकम सिंह को फांसी दो’ और सीबीआई जांच की मांग के बीच उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि, सरकार भर्ती परीक्षाओं की जांच के नाम पर बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन अब तक प्रदेश में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच और घोटालों में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की सभी की लड़ाई को पुरजोर तरीके से आगे भी लड़ा जाएगा। अब तक गड़बड़ियों मे मुखर रही कांग्रेस, भारतीय संवैधानिक अधिकार मंच और उत्तराखंड क्रांति दल जैसे दलों ने भी बेरोजगारों की रैली को  समर्थन दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *