देहरादून। उत्तराखंड के अनेक हिस्सों में आई भयंकर आपदा से प्रभावित लोगों को राहत मुआवजा देने, प्रभावितों के पुनर्वास व आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल ने 20 हजार करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन मे उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पौड़ी व पिथौरागढ़ की आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में आई भयंकर आपदाओं के प्रभावितों को राहत मुआवजा पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए बीस हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देने की मांग की गयी।
इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता सुजाता पॉल, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, पार्टी नेता सोनिया आनंद, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, हरेंद्र बेदी, अनुज दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।