अवैध रूप से निकाला जा रहा था सांपों का जहर, छापेमारी में 86 खतरनाक बरामद

रुड़की। रुड़की के सिविल लाइन क्षेत्र के खंजरपुर जंगल में अवैध वेनम सेंटर से सांपो से जहर निकालने का मामला सामने आया है। दिल्ली से पहुंची पीपुल्स फॉर एनिमल की टीम ने छापेमारी के दौरान 86 के करीब खतरनाक सांप बरामद किए, जिनमें कोबरा की संख्या 70 थी।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से पहुंची स्वयं सेवी टीम ने स्थानीय वन विभाग के साथ छापेमारी की संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी में पता चला कि संचालक नितिन कुमार को दिसंबर 2022 में सीमित अवधि की अनुमति दी गई थी जो दिसंबर 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद यहां सांपों को रखकर अवैध रूप से जहर निकाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि छापेमारी के समय सांप तो मिले, लेकिन उनसे निकाला गया ज़हर गायब था। फिलहाल वन विभाग ने सभी सांपों को कब्जे में लेकर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *