गैरसैंण। उत्तराखण्ड के जनपद पिथौरागढ़ में स्थित ग्राम ‘खूनी’ अब देवीग्राम के नाम से जाना जाएगा।
गाँव के लोग लम्बे समय से इस नाम को बदलने की मांग कर रहे थे। गाँव मे रह रहे लोग इस नाम को नकारात्मकता के रूप मे मानते रहे हैं। जन की भावनाओं और लंबे समय की मांग को देखते हुए, पिथौरागढ़ के ‘खूनी’ गांव का नाम परिवर्तित कर ‘देवीग्राम’ करने की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है।
