सीएम ने की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात, लिया फीड बैक

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। सीएम ने देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान पर अपनी यात्रा व्यय का 5% स्थानीय उत्पादों की ख़रीदारी में अवश्य लगाएं।

इस दौरान विधानसभा परिसर में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। सभी ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने में लगी बहनों का समर्पण और स्वच्छ व स्वस्थ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सफाई कर्मियों की लगन ‘विकसित उत्तराखंड’ की दिशा में सामूहिक प्रयास का अनुपम उदाहरण है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। इसमें विधायी कार्यों के साथ प्रदेश सरकार सदन में अनपूरक बजट समेत विधेयक सदन पटल पर रखेगी। भराड़ीसैंण विधानसभा के सभागार में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन को संचालित करने के लिए एजेंडे पर चर्चा की गई है।

कार्यमंत्रणा मे दो दिन का एजेंडा तय

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। इसमें विधायी कार्यों के साथ प्रदेश सरकार सदन में अनपूरक बजट समेत विधेयक सदन पटल पर रखेगी। भराड़ीसैंण विधानसभा के सभागार में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन को संचालित करने के लिए एजेंडे पर चर्चा की गई है।प्रदेश सरकार की ओर से विधेयक, प्रतिवेदन सदन में पेश करेगी।

इसके अलावा पूर्व विधायक मुन्नी देवी के निधन पर शोक प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने पक्ष व विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करने की अपील की है। 20 अगस्त को दोबारा से कार्य मंत्रणा की बैठक होगी, जिसमें आगे का एजेंडा तय किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *