हर्षिल मे बनी झील को रेस्क्यू दलों ने किया पंचर, निकासी शुरू

उत्तरकाशी। धराली मे आयी आपदा के साथ ही हर्षिल के आर्मी कैंप मे बनी झील को आखिरकार आज रेस्क्यू दलों ने पंचर कर दिया। सिंचाई विभाग, जल विद्युत निगम, एसडीआररफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस सहित अन्य एजेंसियों ने कई दिन के होम वर्क के बाद पानी की निकासी शुरू कर दी।

हर्षिल में धराली की तरह 5 अगस्त को आई आपदा के चलते एक बड़ी झील तैयार हो गई थी। इसकी वजह मलबा पानी के साथ पहाड़ी से आया और भागीरथी के फ्लो को उसने रोक दिया. नदी की कई फीट चौड़ाई बेहद कम होकर संकरी नदी में तब्दील हो गई, जिसके कारण इससे पहले के क्षेत्र में बड़ी झील बन गयी। यह झील हर्षिल कस्बे से ठीक पहले बनी है। रेस्क्यू दलों ने झील में गिरे हुए बड़े-बड़े पेड़ों को काट कर हटाये। वहीं एक साथ पूरे पानी को डिस्चार्ज के बजाय नहर की शेप मे पानी को धीरे-धीरे डिस्चार्ज किया गया। झील लगभग 4-5 किमी मे फैली है।

हर्षिल के अलावा नदी के किनारे कुछ आबादी क्षेत्र भी है और अधिक पानी से निचले इलाकों मे कोई खतरा न हो इसलिए धीरे धीरे डिस्चार्ज का निर्णय लिया गया। वहीं आगे मनेरी भाली बांध को देखते हुए भी सतर्कता बरती गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *