जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत, गाँव मे शोक

पौड़ी। पौडी तहसील के खातस्यूं पट्टी मे जंगली मशरूम खाने से पति पत्नी की मौत की दुखद खबर आयी है। घटना के बाद गाँव मे शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी तहसील क्षेत्र के खातस्यूं पट्टी के उरेगी श्रीकोट गांव के निवासी 70 वर्षीय महावीर सिंह और उनकी पत्नी सरोजनी देवी ने बीते 10 अगस्त की शाम को जंगली मशरूम की सब्जी बनाकर खाई थी। इससे अचानक से उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत दंपति को जिला अस्पताल पौड़ी भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान सरोजनी ने दम तोड़ दिया था। जबकि महावीर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले जाया गया था जहां पर उनकी भी मौत हो गई।

महावीर सिंह जीआईसी उरेगी से रिटायर्ड हुए थे, जबकि सरोजनी देवी गृहणी थी जिनके दो बेटे हैं। जिनमें से एक दिल्ली और एक देहरादून में प्राइवेट नौकरी में कार्यरत है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *