महेंद्र भट्ट का दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय,औपचारिक घोषणा कल

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना के बाद आज नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक नामांकन हुआ। वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया। इससे  महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है। जिसमें राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, जिसके प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री और सभी सांसदों द्वारा किया गया। कल होने वाली प्रांतीय बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी नामों का औपचारिक अनुमोदन किया जायेगा।

प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन पर्व की पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट एवं 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। महेंद्र भट्ट द्वारा एकमात्र उम्मीदवार के रूप में फार्म दाखिल किया। मुख्य प्रस्तावक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तावक के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, टिहरी लोकसभा सांसद श्रीमती महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश सरकार में कैनिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक श्री विशन सिंह चुफाल, विधायक श्री विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, श्री विनोद कंडारी, श्री राम सिंह कैड़ा, महंत श्री दिलीप सिंह रावत, श्री बृजभूषण गैरोला प्रमुखत रहे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज श्री भट्ट का एकमात्र नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामने आया है। जिसकी कल प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री श्री हर्षवर्धन मल्होत्रा द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी। जिसमें उपस्थित प्रांतीय सदस्यों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के नाम का अनुमोदन किया जाएगा।

इसमें अतिरिक्त राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह तथा डॉ कल्पना सैनी का नामांकन हुआ।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान, सह चुनाव अधिकारी  पुष्कर काला, श्रीमती मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी के साथ सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान प्रमुख समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *