उफनती नहर मे गिरी कार, 4 की मौत, 3 घायल, नवजात को लेकर लौट रहे थे घर – News Debate

उफनती नहर मे गिरी कार, 4 की मौत, 3 घायल, नवजात को लेकर लौट रहे थे घर

हल्द्वानी। हल्द्वानी मे हुए एक दुखद हादसे मे कार उफनती नहर गिर गयी जिससे उसमे सवार 4 लोगों की मौत हो गयी।

घटना बुधवार 11 बजे की है। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से बच्चे की डिलिवरी के परिवार किच्छा कार से लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया. कार में 7 लोग सवार थे। इनमें से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। घायलों को सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे मे नवजात, माँ पिता तथा एक अन्य भी नही बच पाए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पलटती नहीं तो सब बच जाते। अनियंत्रित होकर जब कार नहर में गिरी तो पलट गई। इससे कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ओवर फ्लो नहर का पानी तेजी से कार के अंदर घुस गया. कार सवार लोग नीचे के हिस्से में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *